Sambhal crime : जंगल गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर रिपोर्ट

Sambhal crime जंगल में गई किशोरी को दो युवकों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्‍कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM (IST)
Sambhal crime : जंगल गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर रिपोर्ट
जंगल गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर रिपोर्ट।

सम्भल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी शुक्रवार की शाम को जंगल की ओर गई थी। जहां पर गांव के ही मनोज व दिनेश खड़े थे। किशोरी जैसे ही वहां से गुजरी तभी दोनों ने उस को दबोच लिया औैर पास के ही एक खेत पर खींच कर ले गए। जहां वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस पर किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उस तरफ दौड़ लगा दी।

किशोरी ने बताया कि लोगों का आता देखकर दोनों दुष्कर्म में नाकाम रहे, इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकल गए। बाद में जैसे तैसे किशोरी घर पहुंची और स्वजनों को आप बीती बताई। इस पर स्वजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव निवासी मनोज व दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी