अमरोहा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बोले UP Assembly Election में दौड़ेगी साइकिल
UP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्माेज यादव ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साइकिल दौड़ेगी। इसलिए कार्यकर्ता पूरे जी-जान के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है।
मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्माेज यादव ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साइकिल दौड़ेगी। इसलिए कार्यकर्ता पूरे जी-जान के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। शुक्रवार को रमाबाई डिग्री कालेज के पास में सपा नेता अशोक चौधरी के आवास पर झंडा लगाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में साइकिल दौड़ेगी। इस मौके पर फारख अंसारी, उदयवीर यादव, भावेश यादव, जिताम्बर यादव, पीतम सिंह चौहान, डॉ. कमल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में बहादरपुर गांव में राजपाल सिंह के आवास पर किसानों का सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष ने किसानों को संगठन के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें संगठित होकर किसानों के हक में लड़ना है। किसान अब जागरूक हो चुका है। वह वोट की चोट देकर भी सबक सिखाने का काम करेगा। हमारे लिए कोई राजनीतिक दल अछूता नहीं है। जो किसानों के एजेंडे को लागू करेगा किसान उसी को वोट देगा। वर्तमान सरकार किसानों को दबाने का काम कर रही है, जिसे किसान सहन नहीं कर सकते। बैठक में धर्मपाल सिंह, नैपाल सिंह, राजपाल सिंह, विवेक कुमार, सुंदर सिंह, अजयपाल सिंह, उमराव सिंह आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने प्रांत उपाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक : उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शोकसभा में मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व ज्ञान भारती इंटर काॅलेज के अध्यक्ष स्व.अरविन्द कुमार अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में प्रांतीय संगठन मं मंत्री सुबोध सिंघल ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद अग्रवाल शहर में एक समाजसेवी के रूप में पहचान रखते थे। वह गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने स्वर्ग या अरविंद अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर राजीव मित्तल, प्रदीप वर्मा, रामप्रकाश गर्ग, विनोद गर्ग, नितिन बंसल, कन्हैया बंसल, डाॅ.आशुतोष भूषण शर्मा, संग्राम सिंह, सतेन्द्र सिंह, सुभाष गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।