समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन, लंबी आयु की कामना

Mulayam Singh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी की जिला व महानगर इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। इस दौरान केक काटकर उनके बधाई दी और लंबी आयु की कामना की गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:05 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 08:05 AM (IST)
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन, लंबी आयु की कामना
जिला कार्यालय पर जिला व महानगर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया कार्यक्रम

मुरादाबाद, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Birthday : समाजवादी पार्टी की जिला व महानगर इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। इस दौरान केक काटकर उनके बधाई दी और लंबी आयु की कामना की गई। सोमवार को चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर 83 पांड का केक काटा। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर अपने नेता के जन्मदिवस की खुशी मनाई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जमीनी नेता हैं। उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार में बड़े पदों पर रहकर ऐसे काम किए कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव हमेशा से दलित, किसान व पिछड़ों को लेकर चिंतित रहते है। जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो सर्व समाज को सम्मान मिला है।

महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, बिलारी विधायक मुहम्मद फहीम, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, डा. इकराम अंसारी, नासिर कुरैशी, गोल्डी शर्मा, फिरासत हुसैन गामा, कसीमुल हक, मुहम्मद मारूफ, प्रेम बाबू वाल्मीकि, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शीरीगुल, शुएब हसन खां उर्फ पाशा, हसीन जमाल, बीना विश्नोई, विमला यादव, अलका दुबे, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा नेता व भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजीव यादव के कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सुमित यादव, यूसुफ अंसारी, राजीव सिंघल, राजकुमार प्रजापति, गुरमीत बेदी, रवि ठाकुर, अखिल चौधरी, भूप सिंह यादव, सतेंद्र शर्मा, रतना सिंह, रवि ठाकुर, निशांत चिकारा, शिवम दिवाकर, रोहित चौधरी, प्रसून भटनागर, वसीम, नाग भारती ,राजेश्वरी यादव, अलका दुबे, सुनीता जाटव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी