Samajwadi Cycle Rally : मुरादाबाद में सपाइयों ने न‍िकाली रैली, भाजपा सरकार के व‍िरोध में बुलंद की आवाज

साइकिल रैली ग्राम नियामतपुर इकरोटिया से शुरू होकर ग्राम हरसैनपुर ग्राम सिरसखेड़ा से राइस म‍िल होते हुए लगभग आठ किलोमीटर के बाद नियामतपुर की मिलक में जाकर संपन्न हुई। इअसलम चौधरी ने कहा कि बिगुल बज चुका है

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM (IST)
Samajwadi Cycle Rally : मुरादाबाद में सपाइयों ने न‍िकाली रैली, भाजपा सरकार के व‍िरोध में बुलंद की आवाज
सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकार‍ियों ने साइक‍िल रैली न‍िकालकर आवाज बुलंद की।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के मार्गदर्शन में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्‍य में एक साइकिल रैली का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष असलम चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

साइकिल रैली ग्राम नियामतपुर इकरोटिया से शुरू होकर ग्राम हरसैनपुर ग्राम सिरसखेड़ा से राइस म‍िल होते हुए लगभग आठ किलोमीटर के बाद नियामतपुर की मिलक में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर असलम चौधरी ने कहा कि बिगुल बज चुका है, हर गली हर मुहल्‍ले से एक समाजवादी योद्धा निकलेगा जो इस छात्र विरोधी गुंडों की भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी।  2022 में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और एक बार फिर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। साइकिल रैली में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी आयुष यादव, पूर्व प्रधान जुनेद पाशा, नूर मोहम्मद जमाली, मनोज यादव, अरविंद प्रजापति, नावेद चौधरी, बंटी चौधरी, जाने आलम, आसिम खान, सत्तार पाशा, उपदेश यादव, शुभम यादव, धर्मेंद्र सैनी, फारुख अली शिक्षकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  इसके अलावा मंडल के रामपुर, अमरोहा और सम्‍भल ज‍िले में भी सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकार‍ियों ने साइक‍िल रैली न‍िकालकर आवाज बुलंद की। महंगाई, बेरोजगारी आदि मामलों को लेकर सरकार के ख‍िलाफ नारेबाजी की। रैली में शाम‍िल कार्यकर्ताओं और पदाधिकार‍ियों का जोश देखते ही बन रहा था। 

​​​​​यह भी पढ़ें :-

सामूह‍िक दुष्‍कर्म का व‍िरोध करने पर क‍िशोरी को मारी गोली, आरोप‍ित खुद ही घायल को लेकर पहुंचे अस्‍पताल

Indian Railways : अब रेलवे का होगा अपना मोबाइल सिस्टम, वीड‍ियो कॉल भी कर सकेंगे कर्मचारी, ये हैं खास बातें

पत‍ि ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, हलाला के नाम पर देवर ने क‍िया दुष्‍कर्म, सात के खिलाफ रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी