सम्भल में बाइक और कार की टक्कर के बाद बवाल, दो सम्प्रदाय के लोगों में हुआ पथराव, मची भगदड़, पांच घायल

Ruckus in Sambhal कार और बाइक की टक्कर के बाद सम्भल जनपद में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और बवाल हो गया। दोनों पक्ष में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद पथराव तक आ पहुंचा। पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:35 AM (IST)
सम्भल में बाइक और कार की टक्कर के बाद बवाल, दो सम्प्रदाय के लोगों में हुआ पथराव, मची भगदड़, पांच घायल
पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को लिया हिरासत में

मुरादाबाद, जेएनएन। Ruckus in Sambhal : कार और बाइक की टक्कर के बाद सम्भल जनपद में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और बवाल हो गया। दोनों पक्ष में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद पथराव तक आ पहुंचा। पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलतेे ही पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

सम्भल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे बाइक से कार टकराने पर हुए विवाद में दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव हो गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। पथराव में 5 लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। शहर के मोहल्ला हातिम सराय निवासी देवराज, मुहल्ले में ही बाइक लेकर जा रहा था। तभी पीछे से तकिया सोती पुरा निवासी अरमान, फारूक तथा सादमान कार लेकर आए और अचानक से देवराज की बाइक को टक्कर लग गई।

आसपास के लोग दौड़े तो कार सवार कार को लेकर भागने लगे। अनियंत्रित हुई कार ने कई लोगों को और भी चपेट में ले लिया। बाद में आसपास के लोगों ने एकत्र होकर कार सवारों को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी दूसरे संप्रदाय के लोगों को भी तो वह भी भारी संख्या में एकत्र होकर मौके पर आ गए। विवाद बढ़ गया। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। लोगों में भगदड़ मच गई।

पथराव में विष्णु, अरविंद, ममता, देवराज तथा कैला देवी घायल हो गईं। पुलिस ने लाठियां फटकाकर लोगों को भगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि घायलों को हल्की चोट आई है। उनका वहीं निजी स्तर पर इलाज कराया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी