किसान आंदोलन से रोडवेज को आठ लाख का नुकसान, अब भरपाई की तैयारी

किसानों के आंदोलन की वजह से 30 हजार किलोमीटर तक कम चल पाईं बसें। 20 हजार यात्रियों ने बसों से नहीं किया सफर। नुकसान की भरपाई के लिए भीड़ वाले मार्गों पर बसों को चलाने की तैयारी में जुटा रोडवेज प्रबंधन।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:50 AM (IST)
किसान आंदोलन से रोडवेज को आठ लाख का नुकसान, अब भरपाई की तैयारी
किसान आंदोलन से रोडवेज को लाखों का नुकसान।

मुरादाबाद, जेएनएन। किसान आंदोलन से रोडवेज को आठ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह नुकसान तोड़फोड़ से नहीं हुआ है, बल्कि बसें नहीं चलने से हुआ है। शनिवार को आकलन के बाद रोडवेज के हुए नुकसान के बारे में यह जानकारी सामने आई।

शुक्रवार को किसान आंदोलन के कारण मंडल के विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जाम लगा दिया गया था। जाम से बीच रास्ते में बसें रुकी रहींं। कुछ बसें बस अड्डे से बाहर नहीं निकलीं। रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार का नुकसान का आकलन किया है। इसमें पाया कि रोडवेज की बसें प्रतिदिन 1.90 लाख किलोमीटर चलती हैंं। किसान आंदोलन से बसें 1.60 किलोमीटर चला पाया। बसों में बीस हजार काम यात्री सवार हुए। जबकि सामान्य दिनों बस में 90 हजार यात्री सफर करते हैं। इसके कारण रोडवेज को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रोडवेज प्रबंधन नुकसान की भरपाई के लिए भीड़ वाले मार्गों पर अधिक बसें चलानी शुरू कर दी है। नए मार्गों पर बसेंं चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि किसान आंदोलन से 30 हजार किलोमीटर तक बसें नहीं चल पाईं। इससे रोडवेज को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। बसों को तोड़-फोड़ से बचाने के लिए आंदोलन वाले मार्गों पर बसें नहीं चलाईं गईं।

chat bot
आपका साथी