Roads of Moradabad : बारिश के बाद और गहरे हो गए सड़कों के गड्ढे, नहीं कराई जा रही है मरम्‍मत

बारिश में सड़कों पर हुए जलभराव के बाद अब गहरे गड्ढे हो गए हैं। पहले जो गड्ढे कम गहरे थे वह अब और गहरे होने से हादसों का डर बढ़ गया है। कोई राहत कार्य सड़कों के लिए नहीं किया गया। सड़कों की बजरी उखडने से बाइक फिसल रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:55 PM (IST)
Roads of Moradabad : बारिश के बाद और गहरे हो गए सड़कों के गड्ढे, नहीं कराई जा रही है मरम्‍मत
पुराने शहर से लेकर काठ रोड पर की कालोनियों मे भी गहरे गड्ढे।

मुरादाबाद, जेएनएन। बारिश में सड़कों पर हुए जलभराव के बाद अब गहरे गड्ढे हो गए हैं। पहले जो गड्ढे कम गहरे थे, वह अब और गहरे होने से हादसों का डर बढ़ गया है। कोई राहत कार्य सड़कों के लिए नहीं किया गया। सड़कों की बजरी उखडने से बाइक फिसल रही है। पुराने शहर में जगह-जगह गड्ढों से लोगों की परेशानी साफ दिखी। सीवर लाइन खोदाई के बाद जो सड़कें बना दी गईं, वह पुराने शहर में जगह-जगह धंस गईं।

कांठ रोड पर सीवर लाइन खोदाई के बाद कुछ सड़क बनाई गई हैं। लेकिन, नई बनी हुई सड़कें नहीं धंसी। कांठ रोड पर जिन सड़कों में सीवर लाइन की खोदाई नहीं हुई है, वह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। रामगंगा विहार, हरथला बाजार, कपूर कंपनी, नागफनी, हाईवे पर प्रिंस रोड तिराहा, हाइवे के सामने, ईदगाह रोड, बुद्ध बाजार, कचहरी रोड, जीएमडी रोड समेत पूरे शहर मे सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।

जल निगम को नोटिस : सीवर लाइन खोदाई के जिन सडको को बना दिया था। वहा अब गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर नगर निगम ने जल निगम को नोटिस भेजा है और सड़कों की मरम्मत को कहा है। नागफनी में बारिश के बाद गड्ढा हो गया था। जिसमें गिट्टी डलवा दी गई लेकिन मरम्मत नहीं की गई है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अटल पथ पर हुए गड्ढे : अटल पथ पर ग्रीन मिडाेज के सामने गहरा गड्डा हो गया है। यहा करीब सात साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। अब बारिश से गहरा गड्ढा होने से वाहनो बच के निकल रहे है। लेकिन, हादसे का डर बना हुआ है। पुलिस लाइन के पास भी सड़क मे गड्ढे हैं। जिससे राहगीर यहां पर भी परेशानी का सामना करने को मजबूर हुए।

सडकों के गड्ढों से जान को खतरा बना हुआ है। अकबर किले से सोनकपुर स्टेडयिम रोड पर गहगरे गड्ढे हो गए है।

शिवेद्र जैन, रामगगा विहार।

रामगगा विहार विहार के ए ब्लाक में कुछ सड़कें बनी हैं लेकिन, जब तक सभी सड़कें नहीं बनेंगी राहत नही मिलेगी।

रीनू जैन, एमडीए कालोनी

chat bot
आपका साथी