Road Accident : मुरादाबाद में वाहन ने बाइक में मारी टक्‍कर, चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की मौत

सड़क हादसे में घायल चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के रहने वाला युवक चढ्ढा ग्रुप में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:59 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:59 AM (IST)
Road Accident : मुरादाबाद में वाहन ने बाइक में मारी टक्‍कर, चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की मौत
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सड़क हादसे में घायल चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के रहने वाला युवक चढ्ढा ग्रुप में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार देर रात रामपुर जनपद में मिलक में अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी थी, घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया।

रामपुर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादर बाग कांशीराम आवास कालोनी निवासी मनोज कुमार झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। वह बीते 30 साल से पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह चड्ढा ग्रुप में शाहबाद क्षेत्र के सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात वह बाइक से क्षेत्र में जा रहे थे। तभी मिलक चिकना गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की सूचना पर कंपनी के स्टाफ के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल मनोज कुमार झा को देर रात कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात घायल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें :-

शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां को अदालत से लगा झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

शादी के द‍िन से ही पत्‍नी से दूर भागता रहा युवक, मह‍िला ने कहा-पत‍ि शारीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं

दहेज का सामान कम बताने पर भड़क गई दुल्‍हन, न‍िकाह से क‍िया इन्‍कार, मनाने के ल‍िए पहुंची पुलिस

मुरादाबाद में कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए है दवाइयों का भरपूर स्टाक, हावी नहीं हो पाएगा संक्रमण

chat bot
आपका साथी