Road Accident : पति को बैठाकर चलाई बाइक, मोड़ पर ब‍िगड़ गया संतुलन, पत्‍नी की हालत गंभीर

मुरादाबाद के कुंदनपुर निवासी सत्यवीर पुत्र चन्द्रवीर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुधनगर खंडूआ में रिश्तेदारी में पत्नी सरोज के साथ आया था। दोनों पति पत्नी बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक को उसकी बीवी सरोज चला रही थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:15 PM (IST)
Road Accident : पति को बैठाकर चलाई बाइक, मोड़ पर ब‍िगड़ गया संतुलन, पत्‍नी की हालत गंभीर
सम्‍भल के कैथल गांव के पास हुआ हादसा।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। सम्‍भल के चन्‍दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गयी। बाइक फिसलने पर महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी से मुरादाबाद रेफर किया गया।

मुरादाबाद के कुंदनपुर निवासी सत्यवीर पुत्र चन्द्रवीर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुधनगर खंडूआ में रिश्तेदारी में पत्नी सरोज के साथ आया था। दोनों पति पत्नी बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक को उसकी बीवी सरोज चला रही थी। जैसे ही वह कैथल गांव के पास पहुंचे तभी मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक के सड़क पर गिरने से सरोज घायल हो गयी। हादसा देखकर मौके पर भीड़ लग गयी और पत‍ि ने लोगों की मदद से पत्नी को ई रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर सरोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी