Road accident in Moradabad : मझोला इलाके में वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन लोग घायल

Road accident in Moradabad थाना मझोला क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक छोटा हाथी में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:45 PM (IST)
Road accident in Moradabad : मझोला इलाके में वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन लोग घायल
चना पाकर मृतक स्वजन रोते बिलखते मोर्चरी पहुंच गए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Road accident in Moradabad : थाना मझोला क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक छोटा हाथी में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पाकर मृतक स्वजन रोते बिलखते मोर्चरी पहुंच गए।

हादसे का शिकार हुआ 24 वर्षीय अनिल सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर का निवासी था। वह दिल्ली रोड स्थित डिजाइन को फॉर्म में नौकरी करता था। नाइट ड्यूटी करके अनिल अपने साथियों बिलारी के एक गांव जिगनिया निवासी मिंटू और चंद्रकेश के साथ बाइक से नया गांव स्थित किराए के कमरे पर जा रहा था। सर्किट हाउस के सामने अचानक छोटा हाथी के चालक में गलत दिशा से ओवरटेक कर दिया। यह देख अनिल हड़बड़ा गया और बाइक बेकाबू होकर छोटे हाथी में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल का हेलमेट भी टूट गया। 108 एंबुलेंस में तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनिल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी पर पहुंचे अनिल के बहनोई गंगा शरण ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी किरण के अलावा दो बच्चे दिव्यांशी और वैभव हैं। कल के पिता रामकेश खेती करते हैं। मां संतोष देवी और छोटे भाई सुनील का बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी