Road Accident in Amroha : अमरोहा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

Road Accident in Amroha बहन के घर जाते समय बाइक सवार युवक की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर होने पर मौत हो गई। उसे गंभीर चोट लगने पर इलाज को ले जा रहा था कि रास्ते में दम तोड़ दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:43 PM (IST)
Road Accident in Amroha : अमरोहा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
हसनपुर -रहरा मार्ग पर मटीपुरा के सामने हुई बाइकों की भिड़ंत।

मुरादाबाद, जेएनएन। Road Accident in Amroha : बहन के घर जाते समय बाइक सवार युवक की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर होने पर मौत हो गई। उसे गंभीर चोट लगने पर इलाज को ले जा रहा था कि रास्ते में दम तोड़ दिया।रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौली निवासी किसान महेंद्र का 30 वर्षीय पुत्र मोहित मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी बाइक से थाना सैदनगली के ग्राम मेहंदीपुर में अपनी बहन के यहां जा रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर ग्राम मटीपुरा के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

आनन-फानन में स्वजन ने बुरावली एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मेरठ पहुंचने से पहले घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक मोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी को छोड़ा है। मोहित की मौत से मां प्रकाशो व स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार की मौत का मामला संज्ञान में है। मृतक के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। शव गांव में आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

पतंग उड़ाते समय करंट लगने से दो किशोर झुलसे : छत पर पतंग उड़ाते समय हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से दो किशोर झुलस गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर अब्बू की है। यहां पर हाफिज खुशनूद व जलालुद्दीन के परिवार रहते हैं। मंगलवार शाम हाफिज खुशनूद का बेटा रेहान व जलालुद्दीन का बेटा मोहम्मद फैज छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उनकी छत के उपर से हाइटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। इस दौरान दोनों किशोर तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों झुलस गए। गनीमत रही कि वह छत से नहीं गिरे। दोनों को किशोर को करंट लगता देख स्वजन ने उन्हें किसी तरह से बचाया। गंभीर रूप से झुलसे दोनों किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी