रालोद नेता बाबा हरदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-कार्यकर्ता हर बूथ को बनाएं मजबूत
कहा कि रालोद किसानों की पार्टी है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना ही पार्टी की पहचान है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों का हर तरह से ध्यान रखती है।
मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। अगवानपुर में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अधिकारी बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि जनता ने इस बार भाजपा को हराने का मन बना लिया है। सपा से गठबंधन में मिलने वाली सभी सीटों पर हमारी पार्टी की जीत होगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं के वोट बनवाने में जुट जाएं, क्योंकि बूथ मजबूत हुआ तो समझिए जीत पक्की है।
वह कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव मानपुर में समीक्षा कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता जुट जाएं। युवाओं को मतदाता बनने का मौका मिल रहा है। ऐसे लोगों की तलाश करें जिनके वोट नहीं बने हैं। सबके वोट बनवा लें, क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का वोट बनने से न छूटे। हमें एक बड़ी ताकत के खिलाफ चुनाव लड़ना है। हर बूथ मजबूत होगा तो जान लीजिए जीत पक्की है। उन्होंने दावा किया कि सपा से गठबंधन में हमको जितनी भी विधानसभा सीटें मिलेंगी उन पर चुनाव लड़कर सभी को जिताना है। इस दौरान ब्लाक स्तर, न्याय पंचायत, बूथ और विधानसभा स्तर पर समीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के तौर पर वह तमाम जिलों में तैनात रहे। ईमानदारी से काम किया, कभी दंगा फसाद नहीं हुआ। चौधरी प्रदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी किसानों की पार्टी है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना ही पार्टी की पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है, जो किसानों का हर तरह से ध्यान रखती है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की तथा संचालन के धीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मेजर जेपी सिंह, फिजाउल्ला चौधरी, प्रदीप सिंह गिल, राजवीर सिंह गुर्जर, सतवीर सिंह मान, सुभाष सिंह,शहजाद अहमद, कनक चौधरी व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रौनक खान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-
आज शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, शाम तक इन रूटों से गुजर सकेंगे वाहन, ये है प्लान
नौकरी देने के बदले रखी घिनौनी शर्त, किशोरी से कहा-महीने के 20 हजार दूंगा, बस मुझे खुश रखना
सुबह के समय छाया रहेगा कोहरा, हो सकती है बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मुरादाबाद का मौसम