Republic Day 2021 : मुरादाबाद के मदरसों में भी लहराया त‍िरंगा, बच्‍चों को बताया गणतंत्र द‍िवस का महत्‍व

ज‍िले में शहर से लेकर देहात तक गणतंत्र द‍िवस का उल्‍लास छाया रहा। स्‍कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं दूसरी ओर बिलारी के मुहल्‍ला अंसारियान में मदरसा दारुल उलूम गौसे आजम में भी त‍िरंगा फहराया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:46 PM (IST)
Republic Day 2021 : मुरादाबाद के मदरसों में भी लहराया त‍िरंगा, बच्‍चों को बताया गणतंत्र द‍िवस का महत्‍व
शारीरिक दूरी का ख्‍याल रखते हुए समारोह का आयोजन क‍िया गया।

मुरादाबाद। ज‍िले में शहर से लेकर देहात तक गणतंत्र द‍िवस का उल्‍लास छाया रहा। स्‍कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं दूसरी ओर बिलारी के मुहल्‍ला अंसारियान में मदरसा दारुल उलूम गौसे आजम में भी त‍िरंगा फहराया गया।

शारीरिक दूरी का ख्‍याल रखते हुए समारोह का आयोजन क‍िया गया। खतीबे हिंदुस्तान प्रिंसिपल कारी सईदउल कादरी, सदर मदर्रिस हाफिज कारी शफी अहमद ने झंडारोहण किया। 26 जनवरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी हिंदुस्तानियों के लिए आज का द‍िन बहुत अहम है। यह हिंदुस्तान में रहने वाले सभी का त्‍योहार है, इसे पूरे जोश के साथ मनाना चाह‍िए। हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ाने पर जोर डालते हुए खतीब ए आला ने कहा कि हिंदी सभी मदरसों में पढ़ानी चाहिए क्योंकि यह हमारी मातृभाषा है। इस मौके पर कारी आबिद हुसैन, मदर्रिस कारी फरीद, मोहम्मद हसन, छात्र आलिया और मोहम्मद अमान आदि शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी