Republic Day 2021 : मुरादाबाद में इंसास रायफल से होगी परेड की सलामी, पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल

Republic Day 2021 Celebration Programme in Moradabad गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर इस बार ज‍िले में विशेष तैयारियां की जा रहींं हैंं। इस बार परेड में आठ टोलियां प्रतिभाग करेंगी। रव‍िवार को भी पुलिस लाइन में र‍िहर्सल क‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:17 PM (IST)
Republic Day 2021 : मुरादाबाद में इंसास रायफल से होगी परेड की सलामी, पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल
पुलिस लाइन में रव‍िवार को भी र‍िहर्सल क‍िया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर इस बार विशेष तैयारियां की जा रहींं हैंं। परेड में आठ टोलियां प्रतिभाग करेंगी। परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। ग्राउंड में सवा घंटे तक प्रतिदिन परेड में भाग लेने वाले पुलिस कर्मी पसीना बहा रहे हैं। रव‍िवार को भी र‍िहर्सल क‍िया गया।

परेड में इस बार आकर्षण का केंद्र इंसास रायफल रहेगी। अभी तक परेड में थ्री नॉट थ्री रायफल का प्रयोग किया जाता था। लेकिन इस बार इंसास रायफल हांथ में लेकर पुलिस कर्मी परेड में प्रतिभाग करेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 10 जनवरी से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रिहर्सल की जा रही है। रविवार को आरआइ इंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक पुलिस जवनों ने कदम ताल मिलाई।

परेड की सलामी लेने के लिए सूबे के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया है। कोरोना महामारी को लेकर परेड में शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं परेड में आने वाले मेहमानों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक परेड में आने वाले मेहमानों को एक ही सोफे पर स्थान दिया जाता था। लेकिन अब एक सोफे में केवल दो लोगों को एक सीमित दूरी पर बैठाया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस कर्मियों में उत्साह है। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा। परेड में आए सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी