Republic Day 2021 : मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री लेंगे परेड की सलामी, एक घंटे ही चलेगा कार्यक्रम

Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुरादाबाद में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस बार कोरोना महामारी की वजह से कार्यक्रमों का समय भी घटा द‍िया गया है। पुलिस लाइन में परेड के ल‍िए र‍िहर्सल चल रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:05 PM (IST)
Republic Day 2021 : मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री लेंगे परेड की सलामी, एक घंटे ही चलेगा कार्यक्रम
नियमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Republic Day 2021। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां शुरू हो गईंं हैंं। गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए सुबह और शाम सवा घंटे तक पुलिस के जवान मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में गणतंत्र दिवस को मनाने को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अफसर भी मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

गणतंत्र दिवस पर इस बार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज चौधरी भूपेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पुलिस लाइन में परेड की सलामी कैबिनेट मंत्री के द्वारा ली जाएगी। इस दौरान दर्शक दीर्घा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस लाइन के आरआइ इंद्रवीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के लिए एक समान दूरी पर एक कुर्सी रखी जाएगी। वहीं दर्शक दीर्घा में किसी को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व में परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुलिस लाइन पहुंचते थे। लेकिन इस पर कोरोना महामारी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परेड देखने के लिए सीमित संख्या में लोगों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम को भी पहले के मुकाबले छोटा कर दिया गया है। इस बार एक घंटे का ही कार्यक्रम होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए इस समय सीमा को तय कर द‍िया गया है। इस सीमा के अंदर ही परेड की सलामी लेने के साथ ही मुख्य अतिथि को स्वागत भाषण के साथ ही अन्य कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी