युवती की हत्या करके तालाब में फेंका शव, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के गांव पेमपुर निवासी इतवारी की पत्नी सूरजा ने बताया कि 18 फरवरी को उसकी बीस वर्षीय पुत्री बबली स्वजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन इसके बाद भी कहीं उसका पता नहीं चला।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:53 PM (IST)
युवती की हत्या करके तालाब में फेंका शव, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
उन्होंने कहा कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

मुरादाबाद,जेएनएन। बिलासपुर के भोट थाना अंतर्गत संकरा गांव में तालाब से युवती का शव मिलने  से सनसनी फैल गई। इस मामले में युवती की मां ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के गांव पेमपुर निवासी इतवारी की पत्नी सूरजा ने बताया कि 18 फरवरी को उसकी बीस वर्षीय पुत्री बबली स्वजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन इसके बाद भी कहीं उसका पता नहीं चला। इसके बाद 24 फरवरी को पुत्री का शव गांव संकरा के कुंडे वाले तालाब में पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का रहने वाला सोनू सागर ने उसकी पुत्री की हत्याकर शव को तालाब में फेंका है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका बबली की मां सूरजा की तहरीर पर गांव पेमपुर निवासी सोनू सागर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  उन्होंने कहा  कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी