विश्वास को मजबूत करने की राजनीति करती है भाजपा

मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग ने रामगंगा विहार मंडल स्थित आरआर स्कू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:07 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:07 AM (IST)
विश्वास को मजबूत करने की राजनीति करती है भाजपा
विश्वास को मजबूत करने की राजनीति करती है भाजपा

मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग ने रामगंगा विहार मंडल स्थित आरआर स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य वक्ता उप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह में कार्य किए। हमें इसे लोगों के बीच बताना चाहिए। प्रशिक्षण में हमें मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है। अलग-अलग स्तर पर संवाद होना चाहिए। संवाद से संबंध मजबूत होते हैं। द्वितीय सत्र में प्रांतीय परिषद के सदस्य मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारे को लेकर आगे बढ़ रही हैं। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीयता ही हमारा विचार है। हमारी जितनी भी सहयोगी संस्थाएं हैं, वह सभी एक ही हैं। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुंशीराम कश्यप आदि ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से पार्टी यहां तक पहुंची है। पूर्व महानगर अध्यक्ष किशनलाल सिक्का, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिषेक भटनागर, मंडल महामंत्री तुषार विश्वास व विपिन प्रजापति के अलावा कोठीवाल डेंटल कालेज के डायरेक्टर डा. केके मिश्रा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, राहुल सेठी, निमित जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक भटनागर एडवोकेट तथा संचालन मंडल महामंत्री विपिन प्रजापति व तुषार विश्वास ने किया।

chat bot
आपका साथी