मुरादाबाद मंडल में आज टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड, वन विभाग की ये है तैयारी

Plantation Campaign in Moradabad Division अभियान की सफलता के लिए शनिवार की देर शाम तक 93 नर्सरियों से उठाए गए 98 फीसद पौध। वन विभाग ने झोंकी ताकत।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:30 AM (IST)
मुरादाबाद मंडल में आज टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड,  वन विभाग की ये है तैयारी
मुरादाबाद मंडल में आज टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड, वन विभाग की ये है तैयारी

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के सभी पांच जिलों में ऐतिहासिक पौधरोपण अभियान की तैयारियां शनिवार देर शाम तक लगभग पूरी कर ली गईं। वन विभाग की सभी 93 नर्सरियों पर पूरे दिन मेले सरीखा माहौल रहा। मन पसंद पौध को गंतव्य तक ले जाने का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

वन संरक्षक ने बताया कि रविवार को होने वाले पौधरोपण में करीब 98 फीसद पौध की उठान शाम सात बजे तक वन नर्सरियों से हो चुकी थी। यह पहला ऐसा अवसर है, जब मुरादाबाद मंडल में एक साथ एक ही दिन एक करोड़ 30 लाख 71 हजार 325 पौध रोपे जाने की तैयारी हो रही है। इस क्रम में सिर्फ वन विभाग के कंधे पर 49,52,520 पौध लगाने का दायित्व सभी पांच जिलों में है। इसके तहत मुरादाबाद में 6,16,000, सम्भल में 2,59,380, अमरोहा में 13,45,500, रामपुर में 4,31,290, बिजनौर में 11,21,800 व नजीबाबाद में 11,78, 550 पौध वन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसके अलावा 89,18,805 पौध लगाने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को लगाने को दी गई है। अन्य विभाग द्वारा मुरादाबाद में 14,28015, सम्भल में 15,07,390, अमरोहा में 15,18,130, रामपुर में 14,67,971, बिजनौर में 29,97,300 पौध लगाए जाएंगे। 8918805 पूरे मंडल में कुल 49,52,520 पौध वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे।

सभी विभाग कर रहे सहयोग

पौधाारोपण अभियान को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग की नर्सरियों से 98 फीसद पौध देर शाम तक उठा लिया गया था। अभियान की सफलता में सभी विभाग का सहयोग मिल रहा है।

जावेद अख्तर, वन संरक्षक मुरादाबाद।

पंचायतीराज मंत्री चौधरी करेंगे शुभारंभ

अभियान का आगाज सुबह नौ बजे मौढातैय्या झील से लगेगा। वहां पीपल, बरगद, पाकड़, इमली, सहजन, आम, नीम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ सुबह नौ बजे पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे। इसके अलावा पौधारोपण अभियान के नोडल अधिकारी मनोज सिंह कस्तूरबा विद्यालय पर पौधारोपण करेंगे

कन्हैया पटेल, डीएफओ मुरादाबाद  

chat bot
आपका साथी