अपात्रों के निरस्त होंगे राशन कार्ड, तहसीलदार ने गांवों का किया भ्रमण

डिलरा ग्राम पंचायत रायपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव का भ्रमण किया गया। विवादित विरासत के बारे में जांच पड़ताल की गई। ग्राम रफातपुर में 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 13 पात्र पाए गए।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:55 PM (IST)
अपात्रों के निरस्त होंगे राशन कार्ड, तहसीलदार ने गांवों का किया भ्रमण
डिलरा ग्राम पंचायत रायपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन।  डिलरा ग्राम पंचायत रायपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव का भ्रमण किया गया। विवादित विरासत के बारे में जांच पड़ताल की गई। खाद्यान्न विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को ग्राम रफातपुर में 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 13 पात्र पाए गए। ग्राम डिलरा रायपुर में छह आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पांच पात्र पाए गए। अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड की जांच की गई। चार आपत्रों के राशन कार्ड काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विद्युत विभाग ने 12 नए मीटर लगवाए हैं। श्रम विभाग ने 20 श्रमिकों का पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैंप लगाकर बनवाया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चार पशुओं का पशु बीमा धन योजना के तहत किया। 25 पशुओं की ईयर टैगिंग की गई।

 समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका

मुरादाबाद : आरजू प्रशिक्षण केंद्र गोविंदनगर के नई रोशनी कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए छह दिवसीय कैंप ब्लॉक भगतपुर टांडा के ग्राम सरदार नगर स्थित बरकत पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। इस दौरान ग्राम सरदार नगर अटरिया कांकरखेड़ा चूहा नगला की अल्पसंख्यक महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। हिंदुस्तान में मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक व आर्थिक स्थिति खराब है। जिसका उल्लेख सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी हुआ है। जबकि समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रमेंद्र कुमार गुप्ता, मुहम्मद जान तुर्की, रेखा गुप्ता, आरजू गुप्ता, मुहम्मद फिरोज, फुरकान अली, एमएल खन्ना आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी