मुख्यमंत्री ने वापस लिए अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे: राशिद अल्वी

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:43 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने वापस लिए अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे: राशिद अल्वी
मुख्यमंत्री ने वापस लिए अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे: राशिद अल्वी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने खुद अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया है। कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की हितैषी रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का पूरा ऋण माफ होगा। गन्ने की कीमत 400 रुपये क्विटल की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाया जाएगा। किसान की उपज कोई भी एमएसपी से कम पर नहीं खरीद पाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोई कार्य नहीं किया। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

राशिद अल्वी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में मुरादाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि प्रदेश सरकार हमारी नेता प्रियंका वाड्रा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। उनके हर रास्ते में सरकार अड़़चन डाल रही है लेकिन, हम रुकने और झुकने वाले नहीं हैं। विधानसभा चुनाव में 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की गई है। सरकार बनने पर 12वीं की छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देंगे। कोरोना काल का बकाया बिल माफ करेंगे। कोविड से प्रभावित हर परिवार को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। भाजपा की प्रदेश सरकार पर उद्योग धंधे चौपट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो 10 लाख रुपये तक बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा। कांग्रेस की प्रदेश में खराब हालत के सवाल पर कहा कि कभी भाजपा के भी प्रदेश में सिर्फ दो लोकसभा सदस्य थे। जनता अब बदलाव के मूड में है। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, तौकीर आलम, पूर्व विधायक गजराज सिंह, ममता राजपूत, अजय सारस्वत शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी