District Panchayat President Election : समाजवादी पार्टी के ज‍िलाध्‍यक्ष ने कहा-भाजपा नेता कर रहे गलत बयानबाजी

रामपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि जिला पंचायत में हमारे साथ बहुमत के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। फिर भी भाजपा नेता गलत बयानबाजी कर प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश कर रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:42 AM (IST)
District Panchayat President Election : समाजवादी पार्टी के ज‍िलाध्‍यक्ष ने कहा-भाजपा नेता कर रहे गलत बयानबाजी
भाजपा नेता गलत बयानबाजी कर प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि जिला पंचायत में हमारे साथ बहुमत के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। फिर भी भाजपा नेता गलत बयानबाजी कर प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश कर रहे हैं।

सपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पर्याप्त संख्या बल से कहीं अधिक सदस्य हैं। पंचायत चुनाव में जिले की जनता ने सांसद आजम खां द्वारा कराए गए चहुंमुखी विकास को वोट द‍िया है। मतदाताओं ने आजम खां को अपना सरपरस्त मानकर यह संदेश दिया है कि भले ही पूरी सरकार उनसे द्वेष भावना रखे, लेकिन जनता आज भी उनके साथ है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार जिला पंचायत में संख्या बल न होते हुए भी यह कहा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष हमारा बनेगा। इस तरह की गलत बयानबाजी प्रशासन पर दबाव बनाने की साजिश है। हमें उम्मीद है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होगा और जिला पंचायत चुनाव में सपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा विकास और भाईचारे की राजनीति की है। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चोहान, सरदार लखविंदर सिंह, अनिल सागर, मतलूब अंसारी, वीरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

ज‍िला बदर का चालान : रामपुर के ब‍िलासपुर में  पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिला बदर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बताया कि अभियान के चलते जिला बदर अरुण कुमार निवासी गांव चंदेला को गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बताया कि आरोपित पिछले काफी समय से गांव में रह रहा था। जबकि वह पहले से ही जिला बदर था। प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

chat bot
आपका साथी