रामपुर में महिला ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, महिला ने दो के खिलाफ दी तहरीर

Rampur Crime News महिला ग्राम प्रधान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीर मौके की ओर दौड़े तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को स्वजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:57 PM (IST)
रामपुर में महिला ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, महिला ने दो के खिलाफ दी तहरीर
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur Crime News : महिला ग्राम प्रधान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीर मौके की ओर दौड़े तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को स्वजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को दो आरोपितों को नामजद कर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केसुनगली की ग्राम प्रधान शकुंतला का आरोप है कि रविवार को गांव के ही दो दबंग लोग चुनावी रंजिश में उसे गन्ने के खेत में उठाकर ले गए और तमंचों से जान से मारने का प्रयास किया।

चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीर पहुंचे तो दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहगीरों ने स्वजनों को दी कि प्रधान बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में पड़ी हैं। इससे उनके स्वजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। घायल प्रधान को स्वजन कोतवाली ले गए और दो दबंगो को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला प्रधान का मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें मामूली चोट आई है। भाजपा नेताओं द्वारा जिला चिकित्सालय रेफर कराने के लिए चिकित्सकों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि महिला प्रधान के ऊपर जानलेवा हमले की तहरीर मिली है,जिसकी जांच कराई जा रही हैं।

प्रधान पर भी लगा है आरोप : महिला प्रधान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से प्रधान बनने का आरोप है। महिला प्रधान शकुंतला व बेटे सोहन के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर प्रधान बनने का आरोप है। दो दिन पूर्व न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस संबंध शिकायतकर्ता का आरोप था कि महिला प्रधान झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। शिकायतकर्ता के भाई जुल्फेकार अली ने सीओ धर्मसिंह मार्छाल को शिकायती पत्र सौंपा है कि महिला प्रधान के मुकदमे में उसका भाई वादी है। वह झूठा मुकदमा दर्ज कर उसके ऊपर दबाव बनाना चाहती है। उसके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई करें।

chat bot
आपका साथी