Rampur crime : यतीमखाना प्रकरण में आरोपित हेड कांस्टेबिल गिरफ्तार

Rampur crime पूर्व सीओ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस को हेड कांस्टेबल की भी तलाश थी। उनका यहां से शाहजहांपुर तबादला हो गया था। पुलिस को उनकी तलाश थी। उन्होंने अदालत में आत्म समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:57 PM (IST)
Rampur crime : यतीमखाना प्रकरण में आरोपित हेड कांस्टेबिल गिरफ्तार
यतीमखाना प्रकरण में आरोपित हेड कांस्टेबिल गिरफ्तार।

रामपुर। Arrested in Yatimkhana case।पूर्व सीओ आले हसन खां के बाद पुलिस ने उनकी टीम में शामिल रहे हेड कांस्टेबिल धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यतीमखाना प्रकरण से जुड़े मुकदमों में उनकी तलाश थी। उन्हें शुक्रवार को पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से पकड़ लिया।

साल भर पहले शहर कोतवाली में मुहल्ला घोसियान यतीमखाना बस्ती के लोगों ने करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज कराए थे। उनका आरोप था कि सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के इशारे पर पुलिस ने उनके मकानों को जबरन खाली कराया था। मकान तोड़ दिए थे और सामान लूट लिया था। रुपये, जेवर, भैंस, बकरी आदि भी लूट ले गए थे। इस जमीन पर बाद में आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल बनावा दिया था। इन मुकदमों में सांसद आजम खां समेत अन्य सपाइयों और पुलिस कर्मियों को नामजद किया था। नामजद पुलिस कर्मियों में सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां और हेड कांस्टेबिल धर्मेंद्र कुमार भी शामिल थे। पूर्व सीओ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस को हेड कांस्टेबल की भी तलाश थी। उनका यहां से शाहजहांपुर तबादला हो गया था। पुलिस को उनकी तलाश थी। उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। शुक्रवार को वह कचहरी जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि हेड कांस्टेबिल की कई मामलों में तलाश थी। उसे गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी