रामपुर शहर व‍िधायक डॉ तजीन फात्‍मा ने कहा-आजम खां का नाम जिन्ना से जोड़ना सरासर अन्याय

Retaliation to Amit Shahs statement सांसद आजम खां की पत्नी शहर विधायक डॉ तजीन फात्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आजम खां का नाम जिन्ना के साथ जोड़ने पर आपत्ति जताई है। कहा कि आजम खां राष्ट्रवादी हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 03:30 PM (IST)
रामपुर शहर व‍िधायक डॉ तजीन फात्‍मा ने कहा-आजम खां का नाम जिन्ना से जोड़ना सरासर अन्याय
शहर विधायक डॉ तजीन फात्मा ने आपत्ति जताई।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Retaliation to Amit Shah's statement : रामपुर सांसद आजम खां की पत्नी शहर विधायक डॉ तजीन फात्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आजम खां का नाम जिन्ना के साथ जोड़ने पर आपत्ति जताई है। कहा कि यह सरासर अन्याय है। आजम खां राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं और उन्होंने हमेशा जिन्ना के दो राष्ट्र वाले सिद्धांत का विरोध किया है और हर हिंदुस्तानी इसका विरोध करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को आजमगढ़ में जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के जैम का मतलब जिन्ना, आजम खां और मुख्तार अंसारी बताया था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजम खां की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह ठीक नहीं है। आजम खां सांसद होने के साथ ही शिक्षाविद भी हैं। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत कुछ किया है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई है। ऐसे इंसान का नाम जिन्ना से जोड़ना गलत है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कभी जिन्ना की कब्र पर माथा नहीं टेका, जबकि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान पहुंचकर जिन्ना की कब्र पर माथा टेका था। 

आजम खां ने पिछड़ों को शिक्षित बनाने का किया कार्य : समाजवादी पार्टी के महासचिव श्याम लाल पाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सांसद आजम खां ने पिछड़ों को शिक्षित करने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा का अभाव है। इस कारण यह समाज काफी पिछड़ा हुआ है। मुलायम, अखिलेश व आजम का नाम लेते हुए कहा कि उनके द्वारा मुस्लिम समाज को शिक्षित बनाने के लिए कार्य किए गए। मौजूदा सरकार ने कोरोना काल में स्कूल बंद करा दिए, लेकिन शराब की दुकानों को खुलवाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार पर किसानों व अनुसूचित जात‍ि की हत्या से भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्याएं हुईं और अनुसूचित जाति की बिटिया को रात में जला दिया गया। 

chat bot
आपका साथी