किसान आंदोलन : यात्रियों को एक करोड़ लौटाने के मामले में मुरादाबाद में फंसा रेलवे, कर रहा सांसदों को जवाब देने की तैयारी

Farmers Movement in Moradabad लोकसभा के शीत कालीन सत्र में सांसदों के जवाब देने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद मंडल में एक करोड़ से अधिक रुपये यात्रियों को वापस किए गए है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:50 PM (IST)
किसान आंदोलन : यात्रियों को एक करोड़ लौटाने के मामले में मुरादाबाद में फंसा रेलवे, कर रहा सांसदों को जवाब देने की तैयारी
किसान आंदोलन : यात्रियों को एक करोड़ लौटाने के मामले में मुरादाबाद में फंसा रेलवे

मुरादाबाद, जेएनएन। Farmers Movement in Moradabad : लोकसभा के शीत कालीन सत्र में सांसदों के जवाब देने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद मंडल में एक करोड़ से अधिक रुपये यात्रियों को वापस किए गए है। हालांकि मंडल में किसी स्थान पर किसानों द्वारा ट्रेन रोकने की घटना नहीं हुई है। लोकसभा की शीत कालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में सरकार कृषि नियम को वापस लेने का प्रस्ताव रखने जा रहा है। इसकी के साथ ही सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के पास जानकारी के लिए सवाल भेजना शुरू कर दिया है।

कई सांसदों ने जनाना चाह है कि किसान आंदोलन से कई दिनों तक कई स्थानों पर ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया था। जिसके कारण कितने ट्रेनों का संचालन बंद रहा, यात्रियों को कितने रुपये की टिकट वापस करना पड़ा। इस सवाल का जवाब रेलवे को तैयार करना है। रेल प्रशासन ने देश भर के सभी मंडल को पत्र भेजा है और 9 अगस्त 2020 से शुरू किसान आंदोलन से उसके क्षेत्र में रेल मार्ग बंद करने, यात्रियों को किराया वापस करने की जानकारी मांगी है। मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य, परिचालन व सुरक्षा विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। किसान आंदोलन के दौरान मुरादाबाद रेल मंडल में रेल नहीं रोका गया था।

मुरादाबाद से होकर पंजाब जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को सहारनपुर से आगे तक चलाया गया था। कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग होकर यानी दिल्ली होकर चलाया गया था। मुरादाबाद से चलने वाली ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया था। पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों ने टिकट वापस कराए थे। किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में एक करोड़ रुपये का टिकट वापस किया गया है। देश भर के मंडल से पहुंचने वाली सूचना को रेल मंत्रालय एकत्रित कर जवाब के लिए रिपोर्ट तैयार करेगा। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन से संबंधित मांगी गई सूचना वाणिज्य विभाग ने उपलब्ध कराया दिया है। 

chat bot
आपका साथी