सोनकपुर ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करेगा रेलवे

जागरण संवाददाता मुरादाबाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह बुधवार को अनौपचारिक रूप से म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:11 PM (IST)
सोनकपुर ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करेगा रेलवे
सोनकपुर ओवरब्रिज का काम समय से पूरा करेगा रेलवे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह बुधवार को अनौपचारिक रूप से मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश से मिलने पहुंचे। सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण को समय से पूरा करने पर मंथन हुआ। इसके साथ ही रेललाइन के नीचे बहने वाले नाले व गोविद नगर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को लेकर आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि रेलवे निर्धारित समय में सोनकपुर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा।

डीआरएम ने कहा कि सोनकपुर ओवर ब्रिज निर्माण को रेल प्रशासन प्रमुखता से कार्य कर रहा है। दिल्ली रेल मार्ग पर रेललाइन के ऊपर अक्टूबर से पहले गार्डर डाल दिया जाएंगे। सहारनपुर रेल मार्ग पर पिलर का निर्माण कार्य तेजी कर दिया गया है। इस पर भी गार्डर समय से रख दिए जाएंगे। इसके अलावा कपूर कंपनी के नजदीक रेलवे लाइन के नीचे से निकलने वाले नाले पर चर्चा हुई। वार्ता में मुद्दा उठा कि नाले में कीचड़ के साथ बहुत सारा कचरा भी आता है। कचरा आकर रेल लाइन के नीचे फंस जाता है, इससे बारिश में नाले का पानी रेललाइन पर आने के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। दोनों अधिकारियों ने तय किया कि रेलवे व प्रशासन की टीम नाले का संयुक्त निरीक्षण करेगी, जो नाला सफाई करने या नाला शिफ्ट करने के बारे में योजना बनाएगी। मंडल रेल प्रबंधक ने गोविद नगर फुटओवरब्रिज के निर्माण व रेल लाइन के दोनों ओर चहारदीवारी बनाने में आने वाली समस्या पर विचार किया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि गोविद नगर में आने वाली समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे कि फुटओवरब्रिज को चालू किया जा सके।

chat bot
आपका साथी