बारिश मेंं सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन चालकों को किया अलर्ट, जानें क्या निर्देश दिए

Railway Alerts Train Drivers लगातार बारिश होने के कारण रेल प्रशासन ने ट्रेन चालकों को सतर्क किया है।ट्रेन चालकों से कहा गया है कि रेललाइन के किनारे तेज बहाव से पानी बहते मिलेे तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देंं। लक्सर देहरादून मार्ग पर भूस्खलन होने का खतरा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:37 PM (IST)
बारिश मेंं सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन चालकों को किया अलर्ट, जानें क्या निर्देश दिए
लक्सर देहरादून रेल मार्ग पर विशेष निगरानी, कई स्थानों पर सिग्नल खराब होने से ट्रेनों का संचालन बाधित

मुरादाबाद, जेएनएन। Railway Alerts Train Drivers : लगातार बारिश होने के कारण रेल प्रशासन ने ट्रेन चालकों को सतर्क किया है।ट्रेन चालकों से कहा गया है कि रेललाइन के किनारे तेज बहाव से पानी बहते मिलेे तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देंं। लगातार बारिश होने से लक्सर देहरादून मार्ग पर भूस्खलन होने का खतरा अधिक है। इस लिए इस मार्ग पर विशेष निगरानी करानेे के निर्देश रेल प्रशासन ने दिए हैं।

मुरादाबाद रेल मंडल के सभी क्षेत्रों में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। अधिक बारिश होने के कई स्थानों पर रेललाइन के किनारे तेज पानी के बहाव के कारण रेललाइन के नीचे की मिट्टी बह जाने का खतरा बना रहता है। इस बीच नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जिससे रेल ब्रिज के पास भी मिट्टी का कटान हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने का खतरा अधिक होता है। मंडल रेल प्रशासन सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए चालकों को विशेष निर्देश जारी किए हैंं। रेललाइन के किनारे तेज बहाव से पानी बहते देखें तो ट्रेनों को धीमी गति से चलाएंं और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे।

प्रशासन ने रेललाइन निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात किए हैंं। लक्सर से देहरादून के बीच पहाड़ है, जिससे यहां भूस्खलन होने की संभावना अधिक होती है। इस मार्ग पर विशेष निगरानी कराई जा रही है। लगातार बारिश होने से कई क्षेत्रों में सिग्नल खराब होने की सूचना मिली है। कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही खराबी को ठीक कर दिया है। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि बारिश के बाद चालक व रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। बारिश होने से अभी रेललाइन पर पानी आने की सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी