पूर्णागिरी दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस हुई शुरु, जानिए कब पहुंचेगी चंदौसी

कोरोना के बाद सभी मेल व पेसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई। अब कुछ शर्तो के साथ ट्रेने चलना शुरु हुई हैं। तीन ट्रेनो के बाद शुक्रवार को दिल्ली से पूर्णागिरी जाने वाली जन शताब्दी अपने नए लुक में शुरु हुई है। ट्रेन यहां पहंचने पर लोगो ने स्वागत किया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:25 PM (IST)
पूर्णागिरी दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस हुई शुरु, जानिए कब पहुंचेगी चंदौसी
अब कुछ शर्तो के साथ ट्रेन चलना शुरु हुई हैं।

बरेली, जेएनएन। कोरोना के दौरान जब लॉकडाउन लागू हुआ तो रेलवे ने सभी मेल व पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी थी। अब कुछ शर्तो के साथ ट्रेन चलना शुरु हुई हैं। तीन ट्रेनों के बाद शुक्रवार को दिल्ली से पूर्णागिरी जाने वाली जन शताब्दी अपने नए लुक में शुरु हुई है। ट्रेन के यहां पहंचने पर लोगों ने स्वागत किया। अब इससे दिल्ली व बरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

कोरोना के शुरु होते ही पूरे देश में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, केवल मालगाड़ी का संचालन होता रहा। अब जब स्थिति सामान्य हुई तो धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया है। पहले सदभावना एक्सप्रेस शुरु हुई तो इसके बाद लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरु हुआ। तीन दिन पूर्व दिल्ली बरेली पैंसेजर ट्रेन का संचालन भी शुरु हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली से बरेली जाने वाली पूर्णागिरी दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरु हो गया है। पूर्व में इसे ऊना बरेली दिल्ली एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता था। यह ट्रेन अब नए लुक के साथ ट्रैक पर आई है तो इसका किराया भी महंगा हुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चन्दौसी से मुरादाबाद जाने के लिए किराया 70 रुपये है। इसमें कोई भी जनरल टिकट नहीं होगा। लोग रिजर्वेशन के साथ ही यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर चलकर 10 बजकर 55 मिनट पर यहां पहुंचेगी जबकि टनकपुर से सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर चलकर चन्दौसी में चार बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। शुक्रवार की शाम छह बजकर 20 मिनट पर यह ट्रेन पूर्णागिरि से दिल्ली जाने के लिए चन्दौसी पहुंची तो लोगों व व्यापारियों ने इसका जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी