यूपी में 15 करोड़ लोगों के लिए खाद्यान्न का प्रबंध, कोरोना महामारी में दिक्कत नहीं

प्रभारी मंत्री से टेस्टिंग किट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हो रही है इसकी कोई कमी नहीं है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:10 AM (IST)
यूपी में 15 करोड़ लोगों के लिए खाद्यान्न का प्रबंध, कोरोना महामारी में दिक्कत नहीं
यूपी में 15 करोड़ लोगों के लिए खाद्यान्न का प्रबंध, कोरोना महामारी में दिक्कत नहीं

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में सभी जुटे रहें, यह बातें प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ने वेबिनॉर के माध्यम से पदाधिकारियों और पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा-पीएम के नेतृत्व में आपदा को अवसर में बदलने का किया गया काम। मुरादाबाद।

सूबे के जलशक्ति विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने वेबिनॉर के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों और पत्रकारों को बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश की जनता के हित के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश आपदा को अवसर में बदलने में सफल रहा है। सीएम के साथ ही उनकी पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है। सभी ने मिलकर प्रदेश को जिस मुश्किल स्थिति में संभाला है, आने वाली पीढिय़ां उस पर गर्व करेंगी। लॉकडाउन के दौरान प्रदेशवासियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी। सूबे में 15 करोड़ लोगों के लिए खाद्यान्न का प्रबन्ध किया गया। 3.25 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में पांच हजार करोड़ रुपये की धनराशि दी गयी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना में औद्योगिक क्लस्टर विकसित किये जा रहे हैं। इससे प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। भारत की प्रगति पथ में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र व राज्य सरकार ने बिना किसी भेद-भाव को सभी को मदद देने के साथ ही योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। कानून-व्यवस्था से संबंधित सवालों को वह टाल गए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, भूदेव ङ्क्षसह, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, राजीव गुप्ता, राहुल सेठी, संजय ढाका, आदित्य शाकय, आकाश बेदी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी