Protest against Expensiveness : मुरादाबाद में सपा युवजन सभा का अनोखा व‍िरोध, स‍िर पर रखा स‍िलेंडर, रस्‍सी से खींची गाड़ी

महंगाई के व‍िरोध में चारों तरफ से आवाजें उठने लगीं हैं। रसोई गैस स‍िलेंडर समेत पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के व‍िरोध में प्रदर्शन क‍िए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की ओर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन क‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:41 PM (IST)
Protest against Expensiveness : मुरादाबाद में सपा युवजन सभा का अनोखा व‍िरोध, स‍िर पर रखा स‍िलेंडर, रस्‍सी से खींची गाड़ी
समाजवादी पार्टी युवजन सभा की ओर से अनोखे अंदाज में प्रदर्शन क‍िया गया।

मुरादाबाद। महंगाई के व‍िरोध में चारों तरफ से आवाजें उठने लगीं हैं। रसोई गैस स‍िलेंडर समेत पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के व‍िरोध में प्रदर्शन क‍िए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ज‍िले में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की ओर से मंगलवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन क‍िया गया।  

दोपहर में न‍ियोज‍ित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता शहर में एक जगह एकत्र‍ित हुए। इसके बाद एक जुट होकर महंगाई के व‍िरोध में नारेजाबी करने लगे। व‍िरोध का स‍िलस‍िला यहीं नहीं रुका। उन्‍होंने जीप को रस्‍सी से ख‍िंंचवाया और स‍िर पर रसोई गैस स‍िलेंडर रखकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन क‍िया। कार्यकर्ताओं के हाथ में कई तख्तियां भी थीं। इस पर महंगाई के व‍िरोध वाले स्‍लोगन ल‍िखे गए थे।  

chat bot
आपका साथी