मुरादाबाद में दसवां घाट से निकाली गई प्रभु श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा, कोरोना के कारण यात्रा मार्ग रहा छोटा

Moradabad ki Ramleela सोमवार को प्राचीन श्री राम लीला कमेटी पुराना दसवां घाट की ओर से प्रभु श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। अबकी बार परंपरागत मार्ग पर राजगद्दी शोभायात्रा नहीं निकाली। जिला प्रशासन ने कोरोना के कारण संक्षिप्त राजगद्दी शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:50 AM (IST)
मुरादाबाद में दसवां घाट से निकाली गई प्रभु श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा, कोरोना के कारण यात्रा मार्ग रहा छोटा
परंपरागत मार्ग पर नही निकाली शोभायात्रा, रामलीला मैदान के आसपास घूमी

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad ki Ramleela : सोमवार को प्राचीन श्री राम लीला कमेटी पुराना दसवां घाट की ओर से प्रभु श्री राम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। अबकी बार परंपरागत मार्ग पर राजगद्दी शोभायात्रा नहीं निकाली। जिला प्रशासन ने कोरोना के कारण संक्षिप्त राजगद्दी शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी थी। जिसके चलते इस बार दसवां घाट के रामलीला मैदान के चारों और ही शोभायात्रा निकाली। पहले नागफनी, दीवान का बाजार, मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौमुखा पुल, गंज बाजार, कोर्ट रोड, बगला गांव होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड में विश्राम दिया जाता था। रामलीला महोत्सव के तहत प्रभु श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई।

राजगद्दी शोभायात्रा में प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा भगवान गणेश, मां सरस्वती, भगवान शिव की झांकियों ने भी मन मोहा। इस दौरान भारत रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, महामंत्री निमित जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रोली तिलककर लगाकर आरती की और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बैंडबाजों की भक्तिमय धुन और भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा उपरांत प्रभु श्री राम का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राजतिलक किया गया।

व्यवस्था एवं सहयोग में अध्यक्ष यथार्थ किशोर, संरक्षक छत्रपाल सिंह सैनी, महामंत्री आदित्यवीर शास्त्री, व्यवस्थापक इंद्रजीत शर्मा, रंगमंच प्रभारी राजेश वाल्मीकि, सोनू सुमन, उमाशंकर, राम किशोर प्रजापति, दीपक सैनी, अनिल प्रजापति, रवि सैनी, नरेन्द्र सुमन, पाशु श्रीमाली, लल्ला ठाकुर, काकू श्रीमाली, शलभ सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

कांशीराम नगर में हुआ सीता स्वयंवर : रविवार को शाम बारिश रुकने के बाद कांशी राम नगर में सीता स्वयं का मंचन किया गया। मंचन में सीता स्वयंवर में प्रभु श्री राम दशरथ नंदन ने भगवान शिव का धनुष उठाकर सीता जी का दिल जीत लिया। स्वयंवर में देवताओं ने फूलों की वर्षा की। अध्यक्ष डा प्रमोद शर्मा, संस्थापक अजय दिवाकर, पार्षद दल के नेता राजेश गुप्ता,सियाराम कला मंच के डायरेक्टर विनोद दिवाकर, मनोज चौहान, प्रशांत गुप्ता, विनीत मलिक, देशराज यादव, प्रकाश यादव, चंद्रपाल, अर्चित गुप्ता, सुरेश सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी