मुरादाबाद की रैली से प्रियंका वाड्रा पश्चिम उप्र में दिखाएंगी कांग्रेस की ताकत, बरेली से मेरठ तक के नेता होंगे शामिल

Priyanka Vadra Moradabad Rally पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ताकत दिखाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) दो दिसंबर को प्रतिज्ञा रैली करने के लिए आ रही हैं। मुरादाबाद बरेली मंडल के अलावा आसपास के जिलों को रैली में आने के लिए कह दिया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:20 AM (IST)
मुरादाबाद की रैली से प्रियंका वाड्रा पश्चिम उप्र में दिखाएंगी कांग्रेस की ताकत, बरेली से मेरठ तक के नेता होंगे शामिल
बरेली, मुरादाबाद मंडल के अलावा मेरठ से भी बुलाए जा रहे हैं कांग्रेसी

मुरादाबाद, जेएनएन। Priyanka Vadra Moradabad Rally : पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ताकत दिखाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) आज बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली करने के लिए आ रही हैं। मुरादाबाद, बरेली मंडल के अलावा आसपास के सभी जिलों के कांग्रेसियों (Congress) को रैली में आने के लिए कह दिया गया है। इसके अलावा पश्चिम के अन्य जिलों के नेता और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि प्रतिज्ञा रैली (Pratigya Yatra) में एक लाख से अधिक लोग पहुंचेगेे। यह रैली पश्चिम यूपी (West UP) में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी।

मुरादाबाद मंडल में रामपुर (Rampur) जिले में कांग्रेस (Congress) को सबसे अधिक मजबूत माना जाता है। यहां का नवाब खानदान (Nawab Family) कांग्रेस से जुड़ा होने की वजह से कार्यकर्ताओं की एक टीम बनी हुई है। बरेली (Bareilly) में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन (Praveen Singh Aaron) भी अपने साथ अच्छी संख्या में लोगों को लेकर आ सकते हैं। अमरोहा, बिजनौर, सम्भल जिले के सभी नेताओं को भी रैली में भीड़ लाने के लिए लक्ष्य दे दिया गया है। मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने आठों ब्लाकों से कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली (Pratigya Yatra) में भीड़ लाने के लिए जिम्मेदारी जिले के पदाधिकारियों को दे दी।

ब्लाक की टीम के साथ जिले के पदाधिकारियों को बसों की व्यवस्था देखनी होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का कहना है कि लोगों में प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) की रैली को लेकर काफी उत्साह है। मैंने खुद वार्डों का दौरा करके लोगों से बात की है। बड़ी रैली है, कांग्रेस नेता आपसी मनमुटाव भुलाकर रैली में शामिल होने आएंगे। मुरादाबाद, सहारनपुर और बरेली मंडल से अलावा मेरठ से भी कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए आएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने रैली स्थल देखाः  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) की रैली स्थल को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता लगे हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रियांक चौधरी, मुहम्मद अहमद, अरविंद चौधरी आजम अंसारी आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। बैठक के बाद कार्यों को पूर्ण करने के लिए वार्तालाप कर पूरी रिपोर्ट आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेज दी है। 

chat bot
आपका साथी