प्रियंका वाड्रा पहली दिसंबर को आ सकती हैं मुरादाबाद, रामलीला मैदान में जनसभा की चल रही तैयारी
Congress leader Priyanka Visit Moradabad वायरल होने की वजह से कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा नहीं आ सकीं। अब एक दिसंबर को उनके आने की संभावना है। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के लिए दो स्थान देखे हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। Congress leader Priyanka Visit Moradabad : वायरल होने की वजह से कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा नहीं आ सकीं। अब एक दिसंबर को उनके आने की संभावना है। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के लिए दो स्थान देखे हैं। इनमें से रामलीला मैदान ही उपयुक्त बताया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा को 15 नंबर को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में आकर कांग्रेस पदाधिकारियों में उर्जा भरनी थी। लेकिन, वायरल होने की वजह से नहीं आ पाईं। हरियाणा के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई अन्य नेताओं ने पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया था। उसी दिन कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की थी कि जल्द ही प्रियंका वाड्रा मुरादाबाद आएंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम के लिए प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष असलम चौधरी आदि के साथ जामा मस्जिद पार्क और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका वाड्रा एक दिसंबर को मुरादाबाद आ सकती हैं। उनकी जनसभा में करीब 50 हजार लोगों को बुलाया जाएगा।
प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के सभी वार्डों में निकाली जा रही है। रविवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा पद यात्रा के तहत महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा के नेतृत्व में हरथला हिमगिरि कालोनी में पर्चे बांट कर क्षेत्र की जनता को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गई प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी। प्रतिज्ञा पद यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता असद मौलाई, मुहम्मद शमी, अनुराग शर्मा, अरशद परवेज, लाल सिंह, कनीज फात्मा, खालिद नूर, विजय मिश्रा, अनिल गुर्जर,मजहर खान, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।