Priyanka Vadra in Rampur : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने खुद साफ क‍िया कार का शीशा, वीडियो वायरल

Priyanka Vadra in Rampur हाईवे पर रोजा टोला प्लाजा के पास कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्‍वागत क‍िया गया। इस दौरान महासच‍िव हाथ में कपड़ा लेकर खुद ही शीशा साफ करने लगीं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 12:05 PM (IST)
Priyanka Vadra in Rampur : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने खुद साफ क‍िया कार का शीशा, वीडियो वायरल
शीशाासाफ करते हुई नजर आईं। इसकी वीडियो भी अब वायरल हो गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। हाईवे पर रोजा टोला प्लाजा के पास रुकींं कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका अपने नेताओं को किसान आंदोलन के प्रति सजग रहने एवं सहयोग रखने का मंत्र दे गईंं। इस बीच कांग्रेस महासचिव कार से उतर कर खुद ही कपड़ा लेकर शीशा साफ करने लगीं। यह देख नेेेेता दौड़ पड़े लेक‍िन वे नहीं मानींं। इसकी वीडियो भी वायरल हो चुुुुकी है।

गुरुवार को कांग्रेस महासचिव को दिल्ली किसान आंदोलन में मारे गए बिलासपुर के युवा किसान के परिवार को सांत्वना देने जाना था। इसकी सूचना बुधवार देर रात जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं को मिल गई थी। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं थीं। गुरुवार को सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की अगुवाई में उनकी टीम जोया टोल प्लाजा  पर पहुंच गई। सुबह करीब 8.30 बजे प्रियंका वाड्रा का काफिला जोया टोल पर पहुंचा। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय लल्लू के अलावा गौरव टिकैत भी थे।

अमरोहा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने यहां प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने संक्षिप्त बातचीत में किसान आंदोलन के प्रति पार्टी नेताओं से सजग रहने एवं सहयोगी भाव से कार्य करते रहने को कहा। यहां से उनका काफिला रामपुर रवाना हो गया। इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, पूर्व विधायक फूलकुंवर, डॉ. राजेश सिंह, विजयराज सैनी, अनिल शर्मा काले, अजय गोपाल रस्तोगी, इरम कदीर, तवस्सुम, जहां आरा, इफ़्तेख़ार कुरैशी,अतीक अहमद,फिरोज अनवर,परम सिंह सैनी, फुरकान लंबरदार समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

वीडियो में शीशा साफ करते आईं नजर

टोला प्लाजा के पास कार रुकी तो प्रियंका खुद ही अपनी कार का शीशा साफ करने लगीं। यह देखकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता दौड़ पड़े। हालांक‍ि मांगने के बावजूद उन्होंने किसी को कपड़ा नहीं दिया। वे खुद ही शीशा साफ करती रहीं, इसके बाद कार में बैठ गईं। 

यह भी पढ़ें

रामपुर पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाड्रा, ब‍िलासपुर में कार्यक्रम में होंगी शाम‍िल

टेंपो चालक प्रेमी भाग न जाए इसल‍िए पर‍िचालक बन गई प्रेम‍िका, पीछा छुड़ाने के ल‍िए जेल जाने को भी तैयार युवक

chat bot
आपका साथी