Priyanka Visit Rampur : प्रियंका वाड्रा 27 अक्‍टूबर को आ सकती हैं रामपुर, कार्यक्रम जारी

Priyanka Visit Rampur सुबह 10 बजे रामपुर शहर पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके कार्यालय से कार्यक्रम जारी हो चुका है। हालांकि जिलाध्याक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता का कहना है कि प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जानी है लेकिन रामपुर में बाढ़ आ गई ङै इस कारण कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST)
Priyanka Visit Rampur : प्रियंका वाड्रा 27 अक्‍टूबर को आ सकती हैं रामपुर, कार्यक्रम जारी
रामपुर में बाढ़ आ गई ङै, इस कारण कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Priyanka Visit Rampur : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा 27 अक्‍टूबर को रामपुर आ सकती हैं। सुबह 10 बजे रामपुर शहर पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके कार्यालय से कार्यक्रम जारी हो चुका है। हालांकि जिलाध्याक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता का कहना है कि प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जानी है, लेकिन रामपुर में बाढ़ आ गई ङै, इस कारण कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।

वजाहत तुर्की अमरोहा व बिजनौर के प्रभारी बने : कांग्रेस महासच‍िव प्रियंका वाड्रा और एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देश पर एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव वजाहत तुर्की को अमरोहा और बिजनौर जनपद का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर वजाहत तुर्की ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। 2022 में सरकार बिना कांग्रेस के नहीं बन सकती। श्री तुर्की ने कहा कि युवाओं का भविष्य सिर्फ कांग्रेस में ही सुरक्षित है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही विपक्ष का चेहरा बनकर हर आवाज को आपके बीच उठाती है। बजाज तुर्की पूर्व में एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने विशाल धरने के लिए बनाई रणनीति : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन अमरोहा के गजरौला में किया गया। जिसमें जिलेभर के शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र अनुदेशक, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की गई। बता दें कि पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वाधान में 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक ब्लॉकों से जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। 

chat bot
आपका साथी