देश की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना

मुरादाबाद जेएनएन कुंदरकी क्षेत्र के नगर व गाव हरियाना स्थित जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व के नौवे दिन उत्तम आकिंचन के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:10 PM (IST)
देश की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना
देश की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना

मुरादाबाद, जेएनएन : कुंदरकी क्षेत्र के नगर व गाव हरियाना स्थित जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन के रूप में मनाया गया। हरियाना स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनिल जैन ने शनिवार को सुबह भगवान श्री जी अभिषेक किया । इसके बाद श्रावकों ने गंधोधक लगाया। उसके उपरात विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ की गई।

नगर के मुख्य बाजार स्थित श्री अजितनाथ चेत्तलाय में अंकुर जैन व हिंमाशु जैन ने प्रक्षाल किया। इसके बाद भगवानों की पूजा, स्वयंभू स्त्रोत, समुच्चय महार्घ, सिद्ध क्षेत्र पूजा, शांति पाठ तथा विसर्जन पाठ से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

मोहल्ला कायस्थान स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में सोनू जैन, राजीव जैन व तनिष्क जैन ने भगवान का नवहन व भक्तिभाव से पूजा अर्चना कराई।

कुलवंत राय जैन ने बताया कि मानव संसार मे तन की भूख तो मिटा सकते हैं। परन्तु इंसान के मन की भूख पर विराम नहीं लगता है। उत्तम आकिंचन धर्म अपनाने से आकाक्षाओं पर विजय प्राप्त कर चंचल मन को प्रभु की भक्ति में लगाने से ईश्वरी प्रेम की अनुभूति होती है। शाम को जैन समुदाय के लोगों ने आरती का आयोजन किया। इस मौके जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी