एलएलबी में विश्वविद्यालय टॉपर प्राची सिंह को मिला गोल्ड मेडल, बनना चाहती हैं जज

आशियाना फेस प्रथम की प्राची सिंह ने एलएलबी 2020 की परीक्षा परिणाम में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय टॉप किया है। प्राची सिंह ने सर्वाधिक 70.48 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। प्राची सिंह कहती हैं कि उन्हें जज बनना है जिससे ऐसे लोगों को न्याय दिलाने में प्राथमिकता देंगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:55 PM (IST)
एलएलबी में विश्वविद्यालय टॉपर प्राची सिंह को मिला गोल्ड मेडल, बनना चाहती हैं जज
अप्रैल को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित हुआ था दीक्षांत।

मुरादाबाद। आशियाना फेस प्रथम की प्राची सिंह ने एलएलबी 2020 की परीक्षा परिणाम में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय टॉप किया है। प्राची सिंह ने सर्वाधिक 70.48 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित दीक्षांत समाराेह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। प्राची सिंह आशियाना स्थित कमल सिंह की बेटी हैं। इन्‍होंने बिजनौर जिले में स्थित लक्ष्य कालेज ऑफ ला, स्योहारा से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में आइएफटीएम से एलएलएम की पढ़ाई कर रहीं हैं। प्राची सिंह कहती हैं कि उन्हें जज बनना है, जिससे ऐसे लोगों को न्याय दिलाने में प्राथमिकता देंगी, जिन्हें समय से न्याय नहीं मिल पाता। 

chat bot
आपका साथी