रामपुर विधानसभा के लिए मतदान कल, पोलिग पार्टियां रवाना Rampur News

२१ अक्टूबर को रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसको लेकर तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:59 AM (IST)
रामपुर विधानसभा के लिए मतदान कल, पोलिग पार्टियां रवाना Rampur News
रामपुर विधानसभा के लिए मतदान कल, पोलिग पार्टियां रवाना Rampur News

रामपुर, जेएनएन:  विधानसभा  उप चुनाव की तैयारी के लिए मंडी समिति में मतदान कर्मचारियों को ईवीएम मशीन दी जा रही हैं। २१ अक्टूबर को रामपुर विधानसभा सीट पर 

उपचुनाव होना है, जिसको लेकर तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। कुछ समय बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने वाले जाएंगे जेल : डीएम 

विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपू्र्वक कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इस दौरान कोई मतदान को प्रभावित न करने पाए, इसके लिए मोबाइल पर भी प्रतिबंध लगाया है। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने वालों को जेल भेजा जाएगा। पीठासीन अधिकारी को छोड़कर अन्य मतदान अधिकारी भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। 

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया से बात की। डीएम ने बताया कि चुनाव में अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। हमने पहले से ही सारी व्यवस्था कर ली हैं। मतदान के दिन पूरी सतर्कता बरती जाएगी। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रविवार सुबह रवाना होगी।

पांच महिला अफसरों को भी मजिस्ट्रेट बनाया  

पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट, 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पांच महिला अफसरों को भी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 35 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। 203 डिजिटल कैमरे और 20 वीडियो कैमरे भी रहेंगे।

19118 मतदाता संदिग्ध 

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 387919 मतदाता हैं। इनमें 210943 पुरुष और 176951 महिला मतदाता हैं। 25 अन्य मतदाता भी हैं। इनमें 19118 मतदाता संदिग्ध हैं। सत्यापन के दौरान यह मतदाता मौके पर नहीं पाए गए। इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं, जो अपने पते पर नहीं रह रहे हैं या दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, या उनकी मृत्यु हो गई है। मतदाता सूची में इनके नाम के सामने एएसडी लिखा गया है। इनमें अगर कोई वोट डालने जाता है तो उसकी पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही वोट पड़ेगा। ऐसा निर्वाचन आयोग के आदेश पर किया गया है।

मतदान के दिन सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 163 मतदान केंद्र हैं और इनमें 428 बूथ बने हैं। कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हमारे पास वोङ्क्षटग मशीनें पर्याप्त संख्या में हैं। उनकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ली गई है। शुरुआत में अगर कोई मशीन चलने में दिक्कत आती है तो तत्काल दूसरी बदल दी जाएगी। मतदान के दिन सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 

सात हजार पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 2810 पुलिसवालों के साथ ही चार कंपनी सीआरपीएफ और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। नौ फ्लाइंग स्कवायड बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इनपर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। जिन लोगों से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है, उनपर पहले से ही कार्रवाई की गई है। 6950 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। 13 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पांच पर गैंगस्टर लगाया है। एक हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। 2903 लाइसेंस असलेह जमा कराए गए हैं।  

छह कंट्रोल रूम भी बनाए

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बने अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए छह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मतदान के दिन अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह कंट्रोल रूम को अवगत करा सकता है। कंट्रोल रूम का नंबर 0595-2350298, 2351764, 2350183, 2350439, 2324818 (तहसील सदर) 2351100 (पुलिस कंट्रोल रूम) हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 

chat bot
आपका साथी