यूपी पुलिस के रामपुर के सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सिपाही उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा। आइजी के आदेश पर आरोपित सिपाही के खिलाफ हुई कार्र‌‌वाई। पुलिस के मुताबिक आरोपित सिपाही अमरोहा के टिकिया गांव का रहने वाला है। पुलिस में भर्ती होने के बाद से ही आरोपित का महिला के घर आना-जाना था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:38 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:38 AM (IST)
यूपी पुलिस के रामपुर के सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
यूपी पुलिस के रामपुर के सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।

मुरादाबाद। Police personnel committed Misbehaved। रामपुर में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता का मकान बिक्री कराकर उसके रुपये भी हड़प लिए। आरोपित ने अब शादी करने से भी इन्कार कर रहा है। आइजी रमित शर्मा के आदेश पर सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है

पीड़िता कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सिपाही अजीम की वर्तमान में रामपुर में तैनाती है। मुरादाबाद के थाना कटघर की गुलाबबाड़ी चौकी में तैनाती के दौरान उसके उसके पति से जान-पहचान हुई थी और घर आना-जाना शुरू हो गया था। उसके पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद सिपाही शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता के मुताबिक पीतल बस्ती स्थित घर पर दूसरे समुदाय के सिपाही के आने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया। इस पर अजीम ने पीतल बस्ती वाले मकान का साढ़े पांच लाख रुपये में सौदा करके पैसे हड़प लिए। दूसरी जगह किराए के मकान में रहने लगे। शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आइजी रमित शर्मा से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। आइजी के आदेश पर सिपाही अजीम उसकी पत्नी सायमा के परिजनों के खिलाफ कटघर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। साथ ही आला अफसरों के जरिए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। अमरोहा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपित सिपाही अमरोहा के टिकिया गांव का रहने वाला है। पुलिस में भर्ती होने के बाद से ही आरोपित का महिला के घर आना-जाना था। वह पहले से शादीशुदा था। पीड़िता ने सिपाही के स्वजनों से भी शादी के बारे में बात की। सभी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

chat bot
आपका साथी