Online betting: बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस, एसआइटी से भी किया संपर्क

आनलाइन सट्टा गैंग संचालित करने वाले आरोपितों का राजफाश होने के बाद अब हसनपुर पुलिस इस सारे खेल का पर्दाफाश करने में जुट गई है। हसनपुर में रह रहे राम सिंह उर्फ अंकित उर्फ रेहान से कितने लोग जुड़े हुए थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:03 PM (IST)
Online betting:  बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस, एसआइटी से भी किया संपर्क
ऑनलाइन सट्टा: बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस, एसआइटी से भी किया संपर्क

अमरोहा, जेएनएन। आनलाइन सट्टा गैंग संचालित करने वाले आरोपितों का राजफाश होने के बाद अब हसनपुर पुलिस इस सारे खेल का पर्दाफाश करने में जुट गई है। हसनपुर में रह रहे राम सिंह उर्फ अंकित उर्फ रेहान से कितने लोग जुड़े हुए थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कितने खातों में पैसों का लेनदेन हुआ है उसका भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जल्दी ही हसनपुर पुलिस इस संबंध में एसआइटी से भी संपर्क करेगी।

रविवार को हसनपुर पुलिस द्वारा किसान नेता महिपाल सिंह की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पकड़े गए युवक राम सिंह उर्फ अंकित उर्फ रेहान ने राजफाश किए थे। किसान नेता से 37 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपित प्रयागराज से संचालित आनलाइन सट्टा गैंग का सदस्य है। इस सारे गैंग पर विशेष जांच दल यानि एसआइटी भी नजर रखे हुए है। पकड़े गए आरोपित राम सिंह ने हसनपुर से बीते डेढ़ साल में एक करोड़ रुपये से अधिक पैसे का लेनदेन किया है। अब इस मामले में हसनपुर पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सटोरिए राम सिंह ने हसनपुर में किसान नेता के यहां कितनी धनराशि किन-किन बैंक खातों में भेजी है तथा उसके पास कहां से कितनी धनराशि आई है इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कुछ बैंक खातों की डिटेल जुटाई जा रही है। बताया कि यह धनराशि एक करोड़ से भी उपर हो सकती है। जिले में राम सिंह के संपर्क में कौन-कौन हैं जो आनलाइन सट्टा खेलते हैं उनका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गैंग का भंडाफोड़ करने के लिए एसआइटी से भी संपर्क किया जाएगा। ताकि सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा सके।

chat bot
आपका साथी