जंगल में गोवंशीय पशु का मांस लेकर जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिस कर्मी घायल

सम्‍भल के असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकोली के जंगल में शुक्रवार को 11.30 बजे जंगल में गोवंशीय पशु को काटकर उसका मांस लेकर जा रहे दो सगे भाइयों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। भागते समय दोनों ने असमोली पुलिस टीम पर फायरिंग की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:04 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:04 PM (IST)
जंगल में गोवंशीय पशु का मांस लेकर जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिस कर्मी घायल
दो सगे भाई गाय काटने के बाद ले जा रहे थे मांस।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्‍भल के असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकोली के जंगल में शुक्रवार को 11.30 बजे जंगल में गोवंशीय पशु को काटकर उसका मांस लेकर जा रहे दो सगे भाइयों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। भागते समय दोनों ने असमोली पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली एक सिपाही को जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों को पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 50 किलोग्राम के करीब गो मांस तथा 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। उनकी बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। मुठभेड़ की जानकारी होते ही एसपी चक्रेश मिश्र के अलावा नखासा, सम्भल थानों की पुलिस के साथ ही एएसपी व सीओ भी पहुंच गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष असमोली रणवीर सिंह मय फोर्स नगला फैक्ट्री से शाहपुर सोत जाने वाली सड़क पर बढ़े। यहां से जैसे ही टीम सैदपुर जसकोली के जंगल में लिंक मार्ग पर पहुंची तो बाइक पर सवार दो युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया तो वह घबराहट में बाइक से गिरे और पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दिया। उनकी गोली टीम में शामिल कांस्टेबल सुलभ राठी को दाएं हाथ में लग गयी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों युवकों के पैर में गोली लगी और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। पुलिस ने दबोच लिया।

दोनों ने पूछताछ में अपना नाम जुनैद तथा उसका सगा भाई चांद आलम पुत्र साबिर निवासी सादक सराय सिरसी बताया। उनके पास से तकरबन 50 किलोग्राम गो मांस मिला। जुनैद के पास से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस व एक खोखा तथा चांद आलम के पास से 315 बोर का तमंचा 3 जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। उधर घटना की जानकारी होने पर एएसपी आलोक जायसवाल के अलावा सीओ अरूण सिंह भी पहुंचे। इसके तत्काल बाद एसपी चक्रेश मिश्र भी मय फोर्स पहुंचे। एसपी ने बताया कि दो बदमाश घायल हैं जबकि एक सिपाही को गाेली लगी है। बदमाशों में जुनैद के दायीं टांग व चांद आलम के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। सिपाही को भी भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम को गोकशी को लेकर सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कड़ी कार्रवाई के ल‍िए कहा गया है। 

chat bot
आपका साथी