मुरादाबाद में क‍िशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काफी द‍िनों से तलाश में जुटी पुलिस

कटघर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ अप्रैल माह में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़ित के स्वजनों ने कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:52 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:52 AM (IST)
मुरादाबाद में क‍िशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काफी द‍िनों से तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ अप्रैल माह में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़ित के स्वजनों ने कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

बीते 15 अप्रैल 2021 को कटघर थाने में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छजलैट थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी रिंकू उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी को बरामद कर लिया था। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

रामपुर के स्‍वार में घर में सो रही किशोरी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। तीन दिन पूर्व मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। घर में अकेली किशोरी को देख भूरा उर्फ दिलशाद, अंजार व मेराज उसे जबरन जंगल में ले गए थे और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तालाश के दौरान किशोरी जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी। किशोरी के होश आने पर उसने स्वजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता ने तीनों आरोपितों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी थी। दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीसरे आरोपित मेराज की तालाश शुरू कर दी थी। मुखबिर ने कोतवाल रुम सिंह बघेल को सूचना दी कि फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपित भागने की फिराक में वाहन के इंतजार में खौदकला चौराहे पर खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई, घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने दुष्कर्म के तीसरे आरोपित का चालान किया है। कोतवाल ने बताया की दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आखिरी आरोपित को गिरफ्तार कर चालान किया है।

chat bot
आपका साथी