गोकशी रोकने पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल Moradabad News

गोकशी रोकने गई थाना पुलिस और एसओजी टीम पर बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

By Edited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:20 AM (IST)
गोकशी रोकने पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल Moradabad News
गोकशी रोकने पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल Moradabad News

रामपुर,जेएनएन।  गोकशी रोकने गई थाना पुलिस और एसओजी टीम पर बदमाशों ने फायङ्क्षरग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एसओजी का एक सिपाही भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस ने मौके से बदमाशों की बाइक और दो जीवित बैल भी बरामद किए हैं। बैलों को गोशाला भिजवा दिया है। 

घटना थाना अजीमनगर क्षेत्र की है। मंगलवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्राम ढोकपुरी टांडा में यूकेलिप्टस के बाग में गोवंशीय पशुओं को वध करने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर एसओजी व थाना अजीमनगर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। वहां देखा तो चार बदमाश दो बैलों को वध करने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों के पास वध करने के सभी उपकरण मौजूद थे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए। पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायर किया, जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई। वे घायल हो गए। बाकी दो बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को मौके से दो बैल, वध करने के उपकरण, दो तमंचे, बाइक बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एसओजी के सिपाही अजीम को भी चोट आई है। घायल हुए दोनों बदमाश शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौवा गांव के बशीर उर्फ भूरा पुत्र अमीर अहमद और भूरा पुत्र सद्दीक हैं। बशीर थाना शहजादनगर का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी