प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुरादाबाद में भाजपा करेगी 71 कार्यक्रमों का आयोजन, देखें कार्यक्रमों की लिस्ट

PM Modi Birthday भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल बैठक के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को जिला स्तर पर करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पदाधकारियों की बैठक हुई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुरादाबाद में भाजपा करेगी 71 कार्यक्रमों का आयोजन, देखें कार्यक्रमों की लिस्ट
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस है।

मुरादाबाद, जेएनएन। PM Modi Birthday : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल बैठक के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को जिला स्तर पर करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पदाधकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर मंथन हुआ। जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह सैनी ने सभी नवयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

जिला महामंत्री हरज्ञान सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस है। सरकार के द्वारा किये गए कार्यों को जन जन तक पहुंचना है। 17 सितंबर से 20 सितंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर 71 यूनिट रक्तदान, किसान मोर्चे द्वारा 71 जवान और 71 किसान का सम्मान, महिला मोर्चा 71 कोरोना योद्ध महिलाओं को सम्मानित करेगा। बैठक में जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, संजय ढाका, मयूर भाटिया, सतेंद्र चौधरी, अरुण पंडित, आदेश चौधरी, दीपचंद्र पासी सहित अन्य मोर्चें के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक करके कार्यक्रमों की बनाई योजना : भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार पर बूक सत्यापन को लेकर बैठक हुई। महानगर प्रभारी वाईपी सिंह द्वारा सभी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई। कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापित कराने के साथ साथ पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करने की अपील की। सभी कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत के ममल मंत्र के साथ अपने-अपने कार्य में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। श्याम बिहारी मिश्रा, कमल गुलाटी, विधानसभा क्षेत्र 28 के प्रभारी मोहन लाल सैनी, विधानसभा क्षेत्र 27 के प्रभारी विवेक राज सोनी, राहुल सेठी, विशाल त्यागी, मदालसा शर्मा, विजय लक्ष्मी पंडित, अनुपेंद्र सिंह, अजीम पाशा, अभिषेक चौबे, मनीष गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी