महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने की दिलाई शपथ

जनपद में मिशन शक्ति अभियान का प्रथम चरण हुआ सम्पन्न।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 02:05 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने की दिलाई शपथ
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने की दिलाई शपथ

जनपद में मिशन शक्ति अभियान का प्रथम चरण हुआ सम्पन्न

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले में 17 अक्टूबर से संचालित मिशन शक्ति अभियान का समापन हो गया। इस दौरान महिला सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाकर पूर्ण प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा से नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्प लिया गया। समापन समारोह में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्त ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान निकल सके। इस दृष्टि से मिशन शक्ति अभियान का अभिनव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

उन्होंने कहा कि विगत 17 से 25 अक्टूबर तक अभियान के माध्यम से अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं। साथ ही समाज से जुड़ी तमाम समस्याओं को जानने, समझने और उनके समाधान तलाशने के लिए एक नया मंच प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से हम रचनात्मक रूप से प्रत्येक बहन, बेटी के मन में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का नया भाव जाग्रत करने में सफल होंगे। उत्तर प्रदेश में हम महिला चार्टर की स्थापना करने में सफल रहे। उन्होंने कहा मिशन शक्ति अभियान से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा मुख्य सचिव कार्यालय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी। कोई भी कार्यक्रम यदि शासकीय आयोजन रहता है तो एक औपचारिकता बन जाता है। अभियान को भविष्य में भी हमें व्यापक जनसहभागिता से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में जागरूकता के कार्यक्रमों को संचालित किया गया तथा ऑपरेशन शक्ति के रूप में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी