Plantation in Moradabad Division : टूटा पौधारोपण का रिकार्ड, मंत्री समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे

Plantation in Moradabad Division मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में पौधारोपण किया जा रहा है। इसमें समाज के लोग भी सहभागिता कर रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:34 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:34 PM (IST)
Plantation in Moradabad Division : टूटा पौधारोपण का रिकार्ड, मंत्री समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे
Plantation in Moradabad Division : टूटा पौधारोपण का रिकार्ड, मंत्री समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे

मुरादाबाद। मंडल के सभी पांच जिलों में ऐतिहासिक पौधरोपण अभियान की शुरुआत रविवार की सुबह से ही हो गई। अभियान का शुभारंभ सुबह नौ बजे पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया। मंत्री बल्‍‍‍‍‍देव सिंह औलख समेत डीएम आदि ने भी पौधे रोपे।

वन संरक्षक ने बताया कि रविवार को होने वाले पौधरोपण में करीब 98 फीसद पौध की उठान शाम सात बजे तक वन नर्सरियों से हो चुकी थी। यह पहला ऐसा अवसर है, जब मुरादाबाद मंडल में एक साथ एक ही दिन एक करोड़ 30 लाख 71 हजार 325 पौध रोपे जा रहे हैं। इस क्रम में सिर्फ वन विभाग के कंधे पर 49,52,520 पौध लगाने का दायित्व सभी पांच जिलों में है। इसके तहत मुरादाबाद में 6,16,000, सम्भल में 2,59,380, अमरोहा में 13,45,500, रामपुर में 4,31,290, बिजनौर में 11,21,800 व नजीबाबाद में 11,78, 550 पौध वन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसके अलावा 89,18,805 पौध लगाने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को लगाने को दी गई। अन्य विभाग द्वारा मुरादाबाद में 14,28015, सम्भल में 15,07,390, अमरोहा में 15,18,130, रामपुर में 14,67,971, बिजनौर में 29,97,300 पौध लगाए जाएंगे। 8918805 पूरे मंडल में कुल 49,52,520 पौध वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। 

पर्यावरण बचाने को सब लोग लगाएं पौधे 

बिलासपुर : राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किए जाने का आह्वान किया। वह माटखेड़ा मार्ग स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में पौधोरोपण के दौरान बोल रहे थे।  इस दौरान उन्होंने अर्जुन, आम व नीम आदि के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हम सबको एक साथ मिल कर आगे आना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। तब कहीं जाकर पर्यावरण शुद्ध हो सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों के आस-पास तथा सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके ही हम पर्यावरण को बेहतर बना सकेंगे। सब लोग संकल्प लें कि अपने जीवनकाल में प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। ताकि आपके द्वारा लगाए गए इन पौधों से आने वाली पीढिय़ों को लाभ मिल सके। इसके पश्चात वह नगरिया कलां पहुंचे। वहां भी पौधारोपण किया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार व तहसीलदार अशोक कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर में पौधे लगाए। धावनी हसनपुर स्थित खालसा महाविद्यालय में भी पौधारोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी