महंगाई से देश की जनता परेशान, क‍िसानों की नहीं हो रही कोई सुनवाई

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर शरद शर्मा के कैंप कार्यालय नया मुरादाबाद पर पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक सभा हुई। डॉ. शरद शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी कमर तोड़ महंगाई के कारण देश की जनता परेशान है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 06:41 AM (IST)
महंगाई से देश की जनता परेशान, क‍िसानों की नहीं हो रही कोई सुनवाई
नया मुरादाबाद पर पंजाब में निकाय चुनाव को लेेेेकर एक सभा हुई।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर शरद शर्मा के कैंप कार्यालय नया मुरादाबाद पर पंजाब में निकाय चुनाव को लेेेेकर एक सभा हुई।

डॉ. शरद शर्मा ने कहा कि देश में बेरोजगारी कमर तोड़ महंगाई के कारण देश की जनता परेशान है। किसान तीन काले क़ानून की वापसी के लिए लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में लगभग दो सौ किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन, केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। यह पूंजीपतियों की सरकार है पंजाब में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से जनता ने नकार दिया है। अब आने वाला समय कांग्रेस का है। सभा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और मिठाई को वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। सभा में मुख्य रूप से अरुण विजय सिंह एडवोकेट,.डॉक्टर सिराज अंसारी, श्याम सरन एडवोकेट, गंगा राम शर्मा, मुशर्रफ सिद्दीकी. मोहसिन खान, शरीफ आजाद, मास्टर नासिर खान,.रईस उल कलाम. सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शकील सरवर हाशमी के संचालन ने सभा का संचालन किया। 

chat bot
आपका साथी