नगर न‍िगम के अभियान के व‍िरोध में बुद्धि विहार के लोग हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे

द्धि विहार स्थित सर्वोदय एन्कलेव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम द्वारा अभियान के दौरान नियमों का पालन न करने और मनमाने ढंग के कार्य करने का आरोप लगाया गया। पार्षद के साथ दुर्व्यवहार करने पर आक्रोश प्रकट किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST)
नगर न‍िगम के अभियान के व‍िरोध में बुद्धि विहार के लोग हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे
नगर न‍िगम के अभियान के व‍िरोध में बुद्धि विहार के लोग हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे

मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित सर्वोदय एन्कलेव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम द्वारा अभियान के दौरान नियमों का पालन न करने और मनमाने ढंग के कार्य करने का आरोप लगाया गया। क्षेत्रीय लोगों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे पार्षद के साथ दुर्व्यवहार करने पर आक्रोश प्रकट किया गया। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। साथ ही मंडलायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया जाएगा। बैठक में नरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, दीपांकर, विजय कुमार सिंह, एसपी सिंह, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश चंद, रमेश चंद्र जोशी, रामौतार यादव आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी