सम्भल में प्रतिबंध हटते ही लापरवाह हो गए लोग, शारीरिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल

सम्भल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। कई बार कहने के बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:02 PM (IST)
सम्भल में प्रतिबंध हटते ही लापरवाह हो गए लोग, शारीरिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल
सम्भल में प्रतिबंध हटते ही लापरवाह हो गए लोग, शारीरिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल

सम्भल। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़के प्रकोप को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में दो दिन के पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की थी, लेकिन सरकार के बाद जिलाधिकारी ने दो दिन का प्रतिबंध बढ़ा दिया था। प्रतिबंध हटने के दूसरे दिन भी बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। लोगों ने दूसरे दिन भी बाजार में शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई। एक दुकान पर कई कई लोग सट कर सामान की खरीददारी करते दिखाई दिए। पुलिस प्रशासन ने भी खास मुस्तैदी नहीं दिखाई।

सम्भल में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों को भी देखकर लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। गुरुवार की सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग खरीदारी करने के चक्कर में शासन प्रशासन द्वारा जारी की गाइड लाइन को भी भूल गए। बाजार में एक दुकान पर कई कई लोग एक साथ बिना शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सामान खरीद रहे थे। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए नहीं कहा। कुछ लोग बाजार में बेवजह घूम रहे थे। जिनके मुंह पर मास्क भी नहीं लगा था। अगर लोग इसी तरह नियमों की अनदेखी करते कैसे बच पाएंगे।

चुकानी पड़ेेगी कीमत 

कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से तरह-तरह के एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इसे बावजूद लोग संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण के रूप में इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। ऐसे में जरूरी यह है कि लोग अपनी जिम्‍मेदारी समझें। बिना मास्‍क के बाहर न निकलें, सार्वजनिक जगहों पर अनिवार्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी