पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोग परेशान, सरकार को कम करने चाहिए दाम
मिलक नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सूर्यवंशी ने कहा कि कोरोना काल के कारण काफी लोग बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में आम आदमी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
मुरादाबाद, जेेएनएन। मिलक नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सूर्यवंशी ने कहा कि कोरोना काल के कारण काफी लोग बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में आम आदमी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ा रही है। जिससे गरीब जनता को दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज होने की नौबत आ गई है। डीजल के दाम बढ़ने से माल की ढुलाई महंगी हो गई है जिसकी वजह से हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं डीजल का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। किसानों के द्वारा ट्रैक्टर से जुताई, सिंचाई, ढुलाई आदि के काम में अब पहले के मुकाबले काफी अधिक रूपये के डीजल पर खर्च करना पड़ रहे हैं। इससे हर आदमी परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम तुरंत कम किए जाने चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिले। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाएं परेशान हैं। उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस मौके पर हसीब खान, जीवन सिंह, वेद राम यादव, इकबाल मंसूरी, श्याम पाल शर्मा, राहुल शुक्ला, वजीर खान, चांद खान, दानिश अहमद, दिलशाद अहमद और नन्हे मियां आदि मौजूद रहे।